पहले से जानते थे सचिन पायलट नकारा-निकम्मा है: अशोक गहलोत

Faris Khan
0

जयपुर: राजस्थान में सियासी संकट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर खुलकर हमला किया। उन्होंने कहा, 'पहले से जानते थे कि सचिन पायलट नकारा है, निकम्मा है, कुछ काम नहीं कर रहा है।' उन्होंने कहा कि 'पायलट ने गंदा खेल खेला है। कांग्रेस की पीठ में खंजर घोंपा है। अब पायलट का चाल और चेहरा सामने आ गया है। सचिन पायलट ने सरकार गिराने की कोशिश की है।'



गहलोत ने कहा कि 'सचिन पायलट को कम उम्र में सबकुछ मिला। पायलट के खिलाफ किसी ने एक शब्द नहीं बोला। इतना उनका मान-सम्मान रखा। वह व्यक्ति कांग्रेस की पीठ में छुरी घोंपने के लिए तैयार हो गए। उन्हें कांग्रेस ने 7 साल तक प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा, यह बड़ी बात होती है। राहुल गांधी जी का, सोनिया जी का इतना विश्वास उनके ऊपर था।'


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default