राजस्थान प्रदेश में अब मानसून आ चुका है। 24 जुलाई से हर जिले में लगभग बारिश हुई है,बीकानेर जिले को छोड़कर लगभग हर जिले में बारिश हुई। अब प्रदेश में यह मानसून पूरे अगस्त महीने रहेगा। अब 31 जुलाई से फिर से राजस्थान में बारिश होने की सम्भावना तेज हो गई है। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक राजस्थान के अधिंकाश जिलों में बारिश होगी, उसके बाद 6 अगस्त से 8 अगस्त तक फिर से सभी जिलों में बारिश का अनुमान है, हालांकि कुछ जिले ऐसे भी है जहां हर दिन बारिश होगी।
जाने हर जिले का हाल, कब किस जिले में होगी बारिश?
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज और कल 2 दिन बारिश होने का अनुमान है, इसके बाद जयपुर में 7 और 8 अगस्त को भी बारिश होगी। जोधपुर जिले में 31 जुलाई को बारिश होने की सम्भावना है, जैसलमेर जिले में अब सिर्फ 8 अगस्त को बारिश होने का अनुमान है, नागौर जिले में 31 जुलाई और 1 अगस्त को बारिश होने के संकेत मिले है। बाड़मेर जिले में 7 अगस्त और 8 अगस्त को बारिश होने की सम्भावना है।
वही पाली और जालौर जिले में 31 जुलाई, 6 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त को बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान के शेखावाटी जिले सीकर, चूरू और झुंझुनूं में 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को बारिश होने की सम्भावना है। राजस्थान के मध्यम जिले अजमेर में 31 जुलाई से 1 अगस्त और फिर 5 अगस्त से 7 अगस्त तक बारिश होगी।
राजसमंद, भीलवाड़ा और उदयपुर जिले में 31 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक हर दिन बारिश होने की सम्भावना है, इन जिलों में हर दिन बारिश होगी, पहले भी इन जिलों में अच्छी बारिश हुई है। जालौर और पाली जिले में 31 जुलाई, 6, 7, 8 अगस्त को बारिश होने की सम्भावना जताई गई है। सिरोही जिले में 31 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक बारिश होने के संकेत मिले है।
वही कोटा और बूंदी जिले में 31 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक हर दिन बारिश होने की सम्भावना है। भरतपुर और धौलपुर जिले में भी 31 जुलाई से 8 अगस्त तक हर दिन बारिश होगी। वही हनुमानगढ़ और गंगानगर में आज 30 जुलाई और 31 जुलाई को बारिश की सम्भावना है। वही राजस्थान का बीकानेर जिला ऐसा है, जहां आगे बारिश का कोई अनुमान नहीं है। बीकानेर जिले में पहले भी बारिश नहीं हुई है।

Tnxx for comment