राजस्थान में दुबारा हुई मानसून की एंट्री, अगले 3 दिन में होगी इन सभी जिलों में बारिश

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में मानसून 24 जून को आया था, लेकिन यह मानसून 2 दिन में ही कमजोर पड़ गया और राजस्थान के अधिंकाश जिले सूखे ही रह गए, हालांकि हल्की-हल्की बारिश हुई, लेकिन जिलों के ज्यादातर भागों में बारिश पहुंची ही नहीं और उसके बाद राजस्थान में 26 जून के बाद पूरा मानसून ही कमजोर हो गया। हालांकि कई जिलों में 30 जून और 1 जुलाई को बारिश हुई, लेकिन राजस्थान के मुख्य जिले इसमें भी रह गए। अब एक बार फिर राजस्थान में मानसून की एंट्री होने जा रही हैं।

आज 4 जुलाई को राजस्थान में मानसून की फिर से एंट्री होने जा रही हैं। हालांकि प्रदेश में इस बारिश का तय समय 5 जुलाई था, लेकिन आज 4 जुलाई को भी राजस्थान में बारिश हो रही हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर, सीकर, नागौर, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित 1 दर्जन जिलों में आज बारिश हुई हैं। यह मानसून 5 जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक बताया जा रहा हैं।

इस मानसून में उन जिलों में भी बारिश होगी, जिन जिलों में पहले नहीं हुई थी। आने वाले 3 दिनों में जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, टोंक, दौसा, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, चितौड़गढ़, डूंगरपुर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बारां सहित राजस्थान के सभी 33जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।

यह सम्भावना 5 जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक हैं, इसके 9 जुलाई को भी राजस्थान के पश्चिमी जिलों में बारिश होने का अनुमान हैं। इस बारिश का असर सीधा किसानो पर पड़ेगा, क्योंकि किसानों की फसलें खेतो में काफी सुख गई हैं, वही जिन जिलों में बारिश हुई ही नहीं हैं, उनमे अभी तक किसानों ने फसलें ही नहीं बोई हैं। ऐसे में यह बारिश किसानो के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default