राजस्थान के नागौर में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही हैं, जिले में आज शनिवार को एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ हैं। नागौर में शनिवार को 23 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 700 के पास पहुंच गई हैं, अब तक जिले में कुल 693 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा नागौर में अब तक 12 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी हैं।
शनिवार को नागौर के ताऊसर के पास अथियासन गांव में एक ही परिवार के 15 लोग कोरोना पॉजीटीव मिले, सभी लोग हैदराबाद से आए थे, जो अब पॉजिटिव मिले हैं। नागौर शहर में भी कुछ लोग आज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही नागौर में अब तक 590 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को भी नागौर में 16 नए कोरोना मरीज मिले थे।

Tnxx for comment