आंनदपाल मामले में 2 साल बाद CBi ने बड़ा खुलासा करते हुए इस एनकाउंटर को सही बताया हैं और राजपूत समाज के कई नेताओं और आंनदपाल की बेटी पर सीबीआई ने सांवराद गांव में दंगा भड़काने और भड़काऊ भाषण देने पर केस दर्ज किया हैं। इस मामले को लेकर कई नेताओं ने सीबीआई की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। वही अब राजस्थान सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले पर अपना बयान जारी किया हैं।
मीडिया से बात करते हुए प्रताप सिंह खाचरियावास ने सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि तत्कालीन समय मे भाजपा की सरकार थी और भाजपा सरकार के इशारे पर सीबीआई ने इस मामले की जांच इस तरह की हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास का पूरा भाषण आप वीडीओ में देख सकते हैं।


Tnxx for comment