नागौर में 1300 से ऊँपर गया कोरोना ग्राफ, आज मिले 39 नए कोरोना मरीज

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है, अब नागौर में 1300 से भी ज्यादा मरीज हो चुके है। पिछले 1 महीने में नागौर में दुगुने मरीज हो गए है। आज सोमवार को नागौर में 39 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 1356 हो गई है। नागौर जिले में आज 43 लोग कोरोना से ठीक हुए, अब नागौर में कुल कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1031 हो गई है, वही नागौर जिले में अब तक 23 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई है।

नागौर में फिलहाल वर्तमान में 263 केस कोरोना के एक्टिव केस है। नागौर में अब तक 39000 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। नागौर के सांसद भी अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नागौर जिले में बढ़ रहा यह आंकड़ा काफी चिंताजनक है। आज नागौर में 7 मरीज, मेड़ता में 10 मरीज, मकराना में 9, कुचामन में 1, डीडवाना में 2 मरीज, परबतसर में 3 मरीज, जायल में 3 मरीज, रियाबड़ी में 2 मरीज, लाडनूं में 2 मरीज पहुंच गया है 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default