आज राजस्थान प्रदेश में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई, या यूं कहें कि बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। सतीश पूनियां की टीम के जातिगत आंकड़ो का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भाजपा ने राजस्थान में 8 उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और अनुशासन समिति घोषित की है।
सतीश पूनियां ने अपनी टीम में एक सिख, दो राजपूत, तीन वैश्य, चार जाट, पांच दलित, पांच ब्राह्मण, एक गुर्जर, दो जनजाति, एक यादव, एक माली, एक कुमावत को कार्यकारिणी में शामिल किया है।
सरदार अजयपाल सिंह, चन्द्रकान्दा मेघवाल, सीपी जोशीष अल्का सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी और सुशील कटारा प्रदेश महामन्त्री बने हैं।
जितेन्द्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेन्द्र यादव, केके विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, बिजेन्द्र पूनिया, महेन्द्र जाटव, वन्दना नोगिया प्रदेश मन्त्री बने हैं.ओंकार सिंह लखावत, नारायण पंचारिया, श्रीचंद कृपलानी, रामकुमार वर्मा और सरोज कुमारी को अनुशासन समिति में शामिल किया है.

Tnxx for comment