आखिर सचिन पायलट भी जुड़े साफा कैम्पेन से, ट्विटर पर साफा बांधकर किया video पोस्ट

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कल शुरू हुआ साफा कैम्पेन अब ट्रेंड करने लग गया हैं। राजस्थान सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने यह कैम्पेन शुरू किया था। विश्वेन्द्र सिंह ने कहा राजस्थान की पगड़ी प्रदेश की आन बान शान हैं और यह राजस्थानी संस्कृति दिखाती हैं, इसके बाद यह अभियान ट्रेंड करने लग गया। इस अभियान के साथ राजस्थान के कई नेता और मंत्री जुड़ गए। राजस्थान सरकार के 6 मंत्री और कई कांग्रेसी विधायक भी इस मुहिम के साथ जुड़ गए। अब राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस मुहिम के साथ जुड़े और एक वीडियो पोस्ट किया।

पायलट ने ट्विटर पर पोस्ट किये गए वीडीओ में 36 सेकंड में साफा बांध लिया और साफा भी एक अच्छे तरीके से सचिन पायलट ने बांधा, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा हैं। पायलट के यह करने के बाद साफा को पॉलिटिक्स से भी जोड़ने लग गए, हालांकि इस कैम्पेन के साथ भाजपा के लोग भी जुड़े। सांसद दिया कुमारी ने भी इस मुहिम को समर्थन दिया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default