गुरुवार को राजस्थान में एक बार फिर 210 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 9862 हो गई हैं, शुक्रवार रात तक राजस्थान का आंकड़ा 10000 तक पहुंच जाएगा। हालांकि राजस्थान में मरीज काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं। गुरुवार को राजस्थान में 357 लोग ठीक हो गए, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 7104 छप गई हैं। हालांकि राजस्थान में अब तक 213 लोग कोरोना से मर गए हैं, इनमें 4 लोग गुरुवार को मर गए थे।
जयपुर में गुरुवार को 12 मरीज, भरतपुर में 49 मरीज, जोधपुर में 29, चूरू में 25, सीकर में 12, बारां-उदयपुर-चित्तौड़ में 8-8, कोटा में 7, अजमेर-जालौर-झुंझुनूं-नागौर में 6-6 मरीज, भीलवाड़ा-पाली में 5-5, राजसमंद-बाड़मेर में 3-3, बूंदी-सिरोही में 2-2, बीकानेर-करौली-सवाईमाधोपुर में 1-1 और अन्य राज्यों से 5 मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment