राजस्थान की गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश, सीएम गहलोत ने कहा मेरी नजर में हैं पूरा घटनाक्रम

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राज्यसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद एक बार फिर देश मे सियासी हलचले तेज हो गई हैं। गुजरात मे कांग्रेस के तीन विधायकों ने इस्तीफ़ादे दिया हैं। वही राजस्थान में भी गहलोत सरकार को मध्यप्रदेश की तरह गिराने की पूरी कोशिश हो रही हैं और इसकी हां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद भरी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा मेरी सरकार भी गिराना चाहती हैं, हालांकि इस पर मेरी पूरी नजर हैं, भाजपा मध्यप्रदेश की तर्ज पर मेरी सरकार गिराना चाहती हैं, हालांकि हम इससे डरने वाले नहीं हैं।

गहलोत ने कहा कि कुछ युवा नेताओं को मौका मिल गया हैं, क्योंकि वो महत्वाकांक्षी हो गए है और उसका कारण यह हैं कि कांग्रेस ने उन्हें जल्दी ही केंद्रीय मंत्री और बड़े पद दे दिए। गहलोत ने कहा कि मेरी सरकार को गिराने की कई बार कोशिश हो चुकी हैं, लेकिन वो इसमे असफल नहीं हुए है और न ही होंगें। यह बातें मुख्यमंत्री गहलोत ने एक वरिष्ठ पत्रकार को दिए इंटरव्यू में कही।

हम आपको बता दे कि हाल ही में मध्यप्रदेश में 22 विधायकों ने इस्तीफ़ा दिया, जिज़के बाद मध्यप्रदेश में बीजेपी ने सरकार बना ली। इसी तरह राजस्थान में भी भाजपा कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की तैयारी में हैं, ताकि वो राजस्थान में भी सरकार बना ले।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default