पूरे देश मे लगातार 17 दिनों से पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल 10-10 रुपये लगभग महंगा हो गया हैं। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के भाव 80रुपये से ऊँपर पहुंच गए हैं। इन बढ़ती कीमतों को लेकर रालोपा महिला प्रकोष्ठ की मुखिया स्पर्धा चौधरी ने पीएम मोदी के नाम एक ज्ञापन दिया हैं, जिसमें स्पर्धा चौधरी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया हैं कि जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करके आम जन को राहत दी जाए।
दरअसल पेट्रोल-डीजल के दाम कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते हैं। पूरी दुनियां में जब कोरोना फैल गया और सब जगह लॉक डाउन हो गया तो कच्चे तेल की कीमतें गिरकर सबसे निचले स्तर पर आ गई थी, इसलिए कई देशों में पेट्रोल डीजल काफी सस्ता हो गया, लेकिन भारत मे पेट्रोल और डीजल को सस्ता नही करके उसी रेट में बनाये रखा, इसमें सरकार ने मौके का फायदा उठाकर पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपए एक्स्ट्रा टैक्स बढ़ा दिया, जिसके कारण पेट्रोल-डीजल भारत मे सस्ता हुआ ही नहीं।
अब जैसे-जैसे वापस लॉक डाउन खुल रहा हैं और पेट्रोल डीजल की मांग बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे अब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। अब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेगी तो पेट्रोल डीजल का भाव भी बढ़ेगा, लेकिन सरकार को वो बढ़ाया हुआ टैक्स वापस लेना चाहिए, लेकिन सरकार ऐसा नही कर रही हैं, जिसके कारण आज पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। भारत आज दुनिया का ऐसा देश, जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लग रहा हैं।

Tnxx for comment