बुधवार 24 जून को राजस्थान में एंट्री करेगा मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कल बुधवार को मानसून की एंट्री होने जा रही हैं, हालांकि 21 जून के बाद राजस्थान के अधिंकाश जिलों में हल्की बारिश देखी गई, जिसने गर्मी में काफी राहत पैदा की हैं, वही राजस्थान के कई जिलों में जून की शुरुआत में बारिश के बाद ही बाजरे, ग्वार की फसल किसानों ने बो दी थी, जिसके लिए भी यह हल्की बारिश काफी लाभदायक साबित हुई हैं। अब 24 जून से राजस्थान में रेगुलर मानसून आने जा रहा हैं। इस मानसून को आने में सिर्फ 24 घण्टे की ही देरी है, वही मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी हैं।


मौसम विभाग के अनुसार चितौड़गढ़, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की आशंका हैं। 25 और 26 जून तक यह मानसून राजस्थान के सभी जिलों में पहुंच जाएगा। किसानों को बारिश का काफी दिनों से इंतजार था, क्योंकि 10-15 दिनों से बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही थी, जिसका सीधा असर अभी बोई गई फसलो पर पड़ रहा था। अब जब मानसून आ जायेगा तो इन फसलों के लिए यह वरदान साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default