देश मे आज 17 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। लगातार बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दाम का असर आम जनता पर पड़ रहा हैं। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 से ज्यादा हो गए हैं, कई राज्यों में तो पेट्रोल और डीजल के दाम बराबर भी हो गए हैं। राजस्थान में आज पेट्रोल 86.87 रुपये हो गया, जो 17 दिनों में 9.07 रुपये महंगा हुआ हैं। वही राजस्थान में आज डीजल का भाव 80.23 रुपये हैं, जो भी 17 दिनों में 9.83 रुपये महंगा हुआ हैं।
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
दरअसल पेट्रोल-डीजल के दाम कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते हैं। पूरी दुनियां में जब कोरोना फैल गया और सब जगह लॉक डाउन हो गया तो कच्चे तेल की कीमतें गिरकर सबसे निचले स्तर पर आ गई थी, इसलिए कई देशों में पेट्रोल डीजल काफी सस्ता हो गया, लेकिन भारत मे पेट्रोल और डीजल को सस्ता नही करके उसी रेट में बनाये रखा, इसमें सरकार ने मौके का फायदा उठाकर पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपए एक्स्ट्रा टैक्स बढ़ा दिया, जिसके कारण पेट्रोल-डीजल भारत मे सस्ता हुआ ही नहीं।
अब जैसे-जैसे वापस लॉक डाउन खुल रहा हैं और पेट्रोल डीजल की मांग बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे अब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। अब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेगी तो पेट्रोल डीजल का भाव भी बढ़ेगा, लेकिन सरकार को वो बढ़ाया हुआ टैक्स वापस लेना चाहिए, लेकिन सरकार ऐसा नही कर रही हैं, जिसके कारण आज पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। भारत आज दुनिया का ऐसा देश, जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लग रहा हैं।

Tnxx for comment