राज्यसभा चुनाव को लेकर अब कोरोना के बीच मे सियासत काफी गरमा रही हैं। 19 जून को राजस्थान की 3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव के कारण विधायकों के खरीद फरोख्त की खबरे काफी आ रही हैं म कांग्रेस ने राजस्थान में सभी विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी हैं। अब मीडिया में खबर चल रही हैं कि राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी RLP के 2 विधायक कांग्रेस के सम्पर्क में हैं, यह खबर काफी चर्चा का विषय बनती जा रही हैं।
क्या सच मे RLP के विधायक कांग्रेस के सम्पर्क में हैं? जाने
दरअसल राजनीति में ऐसा होना सामान्य हैं, लेकिन RLP के दोंनो विधायकों के कांग्रेस में जाने को लेकर RLP प्रवक्ता महिपाल महला का बयान सामने आया हैं। महिपाल महला का कहना हैं कि कांग्रेस पहले भी ऐसी अफवाहें उड़ाती रही हैं, उपचुनाव के दौरान भी ऐसी खबर वायरल हुई थी, अब राज्यसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग करके यह खबरे फिर मीडिया में उछाल रही हैं, यह सिर्फ कांग्रेस का वहम हैं।
दरअसल यह एक अफवाह ही हो सकती हैं, क्योंकि RLP के दोनों विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे और उनका जनाधार भी रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल के कारण ही हैं। वही रालोपा के विधायक पुखराज गर्ग RLP के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। दोनों ही विधायक अनुसूचित जाति से आते हैं और साधारण स्वभाव के विधायक हैं। चुनावों के मध्यनजर ऐसी खबर अक्सर आती रहती हैं।

Tnxx for comment