गहलोत सरकार दो फाड़ में, पायलट बोले- सरकार को बिजली बिल माफ करने चाहिए

INC News
0
दौसा, राजस्थान।



आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि तिथि हैं, उनकी पुण्यतिथि का कार्यक्रम दौसा के भंडाना में हुआ। भंडाना में राजेश पायलट का स्मारक बना हुआ। उनके बेटे सचिन पायलट आज दौसा पहुंचे और इस स्मारक पर अपने पिता राजेश पायलट को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, पायलट के साथ 2 राजस्थान सरकार के मंत्री और 23 विधायक भी पहुंचे। राजेश पायलट दौसा से ही लोकसभा चुनाव लड़ते थे और इस लोकसभा सीट से राजेश पायलट केंद्रीय मंत्री तक पहुंचे थे।

पायलट बोले- सरकार को बिजली बिल माफ करने चाहिए

पूरे राजस्थान में लॉक डाउन के कारण किसान बिजली बिल माफ की मांग कर रहे थे, हालांकि सरकार ने 2 महीने बिल रोके थे, लेकिन माफ नहीं किए। किसानों ने कई जगहों पर आंदोलन भी किया हैं, लेकिन अब सरकार ने बिल भेज दिए है। आज दौसा में पायलट ने कहा कि सरकार को बिजली बिल माफ करने चाहिए और मैं इस बात का पक्षधर हूँ। 

हम आपको बता दे कि पायलट सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं और एक ओर राजस्थान सरकार बिल माफ नहीं कर रही हैं, दूसरी ओर पायलट बिल माफ के पक्षधर हैं, ऐसे में कांग्रेस दो फाड़ में नजर आ रही हैं। फिलहाल राजस्थान में राज्यसभा चुनाव भी हैं और ऐसे में कांग्रेस के दो फाड़ होना काफी बड़ी सियासीत नजर आ रही हैं। पायलट का बयान आज सियासी चर्चा भी बना हुआ हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default