प्रदेश में 19 जून को राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे है, लेकिन इन चुनावों से पहले राजस्थान कांग्रेस को अपने विधायकों के खरीद फरोख्त का डर सता रहा हैं। कांग्रेस ने राजस्थान के सभी विधायकों की अब बाड़ेबंदी करना शुरू कर दिया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप भी लगाया हैं कि बीजेपी विधायकों को खरीदना चाहती हैं और राजस्थान में सरकार गिराना भी चाहती हैं। राजस्थान कांग्रेस ने बुधवार को जयपुर में दिल्ली रोड़ पर स्थित शिव विलास होटल में विधायकों को शिफ्ट किया हैं।
हालांकि बुधवार को सिर्फ 17 विधायक ही होटल में।ठहरे थे, लेकिन आज सभी विधायकों को उसी होटल में रुकना हैं। आज शाम 5 बजे तक सभी विधायकों को होटल में आना होगा और फिर 7 बजे उसी होटल में सभी विधायकों की बैठक होगी। जानकारी के अनुसार 19 जून तक इन सभी विधायकों को इसी होटल में रुकना पड़ेगा। आज शाम मीटिंग में सीएम गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, राज्यसभा के प्रत्याशी उपस्थित होंगें।
वही बीजेपी का कहना हैं कि राजस्थान में सरकार कांग्रेस की हैं, राजस्थान में प्रशासन वगेरा सब कांग्रेस का हैं, लेकिन आरोप बीजेपी पर लगाये जा रहे है। बीजेपी का कहना हैं कि कांग्रेस में अंतर्कलह हैं और सीएम अशोक गहलोत को कुर्सी जाने का खतरा हैं, इसलिए ही अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की जा रही हैं।

Tnxx for comment