प्रदेश में अब कोरोना के बीच सियासत भी गर्म होते जा रही हैं, क्योंकि अब राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश की इन 3सीटों पर 4 राज्यसभा उमीदवार घोषित किये जा चुके हैं, इनमें 2 उमीदवार बीजेपी ने खड़े किए हैं, जबकि 2 उमीदवार कांग्रेस ने। हालांकि कांग्रेस के पास 2 सीट जितने के लिए पर्याप्त बहुमत हैं, लेकिन भाजपा के पास एक सीट का बहुमत हैं, फिर भी भाजपा ने 2 उमीदवार खड़े किए हैं। इससे हम यह समझ सकते हैं कि भाजपा कांग्रेस और अन्य विधायकों की सेंध लगाकर 2 सीट निकालने की कोशिश में हैं।
RLP पर दलित संगठन बना रहे हैं दबाव
वही राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी रालोपा के पास विधानसभा में 3 सीट हैं। कांग्रेस ने नीरज डांगी को राज्यसभा उमीदवार बनाया हैं और नीरज डांगी दलित समाज से आते हैं, ऐसे में दलित संगठन हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP से नीरज डांगी को समर्थन देने की मांग कर रहे है। दलित संगठनों का कहना हैं कि उन्होंने हनुमान बेनीवाल की पार्टी को पिछले चुनावों में भरपूर समर्थन दिया हैं और आगे भी देंगें। साथ ही दलित संगठनों का कहना हैं कि रालोपा के 3 में से 2 विधायक दलित ही हैं। ऐसे में दलित संगठन रालोपा से यह मांग कर रहे हैं।
सबसे पहले बहुजन संघर्ष दल ने RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल को पत्र लिखकर यह अपील की थी, अब डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी ने भी हनुमान बेनीवाल से यही मांग की हैं, हालांकि अभी तक रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने इसको लेकर कोई पते नहीं खोले हैं। ना ही हनुमान बेनीवाल ने अभी राज्यसभा चुनाव को लेकर बयान दिया हैं। लेकिन कयास यही लगाए जा रहे हैं कि रालोपा राज्यसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देगी, क्योंकि रालोपा और भाजपा में लोकसभा चुनाव के समय से ही गठबंधन हैं। अगर हनुमान बेनीवाल ऐसे नहीं करते हैं, तो भाजपा और रालोपा गठबंधन में दरार आ सकती हैं।
अगर RLP समर्थन नहीं दे, तो भी कांग्रेस 2 सीट निकालने में समर्थ
हालांकि दलित संगठन यह मांग कर रहे हैं कि रालोपा कांग्रेस उमीदवार नीरज डांगी को समर्थन दे, लेकिन बिना रालोपा के ही कांग्रेस के दोनों उमीदवार आराम से जीत सकते हैं, क्योंकि कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं, जबकि कई निर्दलीयों का भी समर्थन कांग्रेस को हैं, इसके अलावा माकपा के 2 विधायक भी कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस आराम से यह दोनो सीटे निकाल सकती हैं, क्योंकि कांग्रेस को 2 सीट निकालने के लिए 102 विधायकों की आवश्यकता होगी।


Tnxx for comment