नागौर में हुए डबल मर्डर का हुआ 2 दिन में पर्दा पाश, पुलिस ने किया सभी आरोपियों को गिरफ्तार

INC News
0
नागौर, राजस्थान।

नागौर के मकराना उपखण्ड के गच्छीपुरा थाने के बिनजारी गांव में हुए डबल मर्डर मामले में अब नागौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं, नागौर पुलिस ने सिर्फ 2 दिन में इस मामले को सुलझा दिया और सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। गौरतलब हैं कि 4 जून को रात में पुलिस को बिनजारी गांव में 2 लोगों के रोड़ पर पड़े हुए की सूचना मिली, जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को दोनों लोग हत्या किए हुए मिले। मृतक कालवा गांव के राजूराम मेघवाल और मुकेश नायक थे, दोनों ही युवकों की उम्र 23-24 साल थी।



नागौर पुलिस ने 3 टीम गठित करके मामले की जांच की, जिसमें पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया और सातों लोगों ने इन दोनों युवकों की हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार जयपाल मेघवाल, नारायण जाट, हरेंद्र जाट, हनुमान जाट, कमल मेघवाल, चैनसिंह राजपूत व मोबिन खान ने मिलकर राजूराम मेघवाल और मुकेश नायक की हत्या की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस के अनुसार 4 जून को सभी लोग शराब पार्टी कर रहे थे, जहां दोनों मृतक लोगों की मुख्य आरोपी जयपाल से गाली गलौज हो गई और थोड़ा झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने प्लान बनाकर पैदल अपने घर जा रहे दोनों मृतकों को बिनजारी गांव के पास पकड़ लिया और दोनों मृतकों पर हमला किया, लाठियों से पीट पीटकर दोनों लोगों की हत्या कर दी। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default