नागौर में हुआ 2 दलितों युवकों का मर्डर, शराब पार्टी के बाद लाठियों से पीटकर की हत्या

INC News
0
मकराना, नागौर।



नागौर जिले के मकराना उपखण्ड में बीती रात 2 युवकों की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना गच्छीपुरा थाना अंतर्गत रानी गांव के पास बिनजारी गांव में हुई थी, जहां एक होटल पर पहले शराब पार्टी हो रही थी, जहां पार्टी में ही लोगों में आपसी विवाद हो गया था, जिसके कारण कुछ नामजद लोगों ने कालवा गांव के 2 युवकों को मार दिया। जब शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर नागौर एसपी भी पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया और हत्या करने वालो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया। 

जानकारी के अनुसार मृतक मकराना के कालवा गांव के राजूराम मेघवाल और मुकेश नायक थे। दोनों मृतक शराब पार्टी के बाद ढाबे से पैदल ही रवाना हुए थे, रास्ते मे आरोपियों ने दोनों पर हमला बोल दिया और लाठियों से पिट पिट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि आरोपियों और मृतको के बीच ढाबे पर ही शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। वही पुलिस ने अब आधा दर्जन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया हैं, पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default