विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या मामले में आज जयपुर में विश्नोई समाज एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीएम निवास पर मिला। यह मुलाकात विश्नोई समाज के लोगों ने राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय दिलाने को लेकर की। विश्नोई समाज ने विष्णुदत्त विश्नोई के लिए सीएम गहलोत से सीबीआई जांच की मांग की हैं। इस दौरान मौके पर वन और पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई भी मौजूद थे। सुखराम विश्नोई का कहना हैं कि हमें राज्य सरकार की एजेंसी पर पूरा भरोसा हैं, लेकिन समाज सीबीआई जांच की मांग कर रहा हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल में विश्नोई समाज के कई विधायक भी मौजूद थे, इसके अलावा सीआई विष्णुदत्त विश्नोई के परिजनो ने भी सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की हैं। सीएम गहलोत ने विश्नोई समाज के लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया हैं और साथ ही में सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए 2 दिनों का समय भी मांगा हैं। इस दौरान अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष कुलदीप विश्नोई भी मौजूद थे। सभी लोगों ने सीएम से मिलने से पहले मंत्री सुखराम विश्नोई के आवास पर भी एक छोटी मीटिंग रखी थी।

Tnxx for comment