राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं, प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 9000 के पास पहुंच गया हैं। राजस्थान में आज सुबह-सुबह 149 मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 8980 हो गई हैं, वही राजस्थान में आज 4 लोगों की मौत कोरोना से भी हो गई हैं, जिसके बाद राजस्थान में मरने वालों की संख्या 198 हो गई हैं।
राजस्थान में आज बारां जिले में सुबह 27 मरीज मिले, भरतपुर में 44 मरीज, दौसा में 2 मरीज, जयपुर में 32 मरीज, झालावाड़ में 5 मरीज, झुंझुनूं में 4 मरीज, कोटा में 10 मरीज, पाली में 21 मरीज, सिरोही में 3 मरीज और टोंक में 1 मरीज मिला हैं। वही राजस्थान में 6000 से ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक हो गए है, प्रदेश में लगभग 3000 ऐसे केस हैं, जो वर्तमान में पॉजिटिव हैं।

Tnxx for comment