कोरोना के कारण 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित किए गए थे, अब राज्यसभा चुनाव को लेकर नई तारीख का एलान हो गया हैं, अब इसी जून महीने में ही राज्यसभा चुनाव होने जा रहे है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए 19 जून को मतदान कराने का फैंसला लिया है। 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक राज्यसभा चुनाव होंगे। देश के 7 राज्यों की 18 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होगा।
राजस्थान प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर भी राज्यसभा चुनाव होगा। इनमें से 2 सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं, वही 1 सीट बीजेपी के खाते में जाएगी। क्योंकि राजस्थान में 200 विधानसभा सीट हैं और एक सीट के लिए 51 विधायकों का समर्थन चाहिए ,जहां राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 107 विधायक और निर्दलीय विधायक भी हैं, वही भाजपा के पास 72 विधायक और 3 रालोपा के विधायक शामिल है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को उमीदवार बनाया हैं, जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत और ओंकार सिंह लखावत उमीदवार हैं।

Tnxx for comment