राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह मामले में CBI ने कल शनिवार को अपनी जांच पूरी कर ली और अपनी रिपोर्ट पेश कर दी। सीबीआई के अनुसार आंनदपाल सिंह का एनकाउंटर सही हुआ था, वो एनकाउंटर फर्जी नहीं था। अब इस मामले में आनंदपाल सिंह की छोटी बेटी योगीता सिंह का बयान आया हैं, योगीता सिंह का कहना हैं कि इस मामले में जांच पूरी की गई, लेकिन न्याय आधा ही किया गया, मुझे लगता हैं कि सीबीआई ने जांच योग्य तथ्य को छुआ भी नहीं।
योगीतासिंह ने कहा कि इस मामले में न्याय मांग रही और संघर्ष कर रही समिति के लोगों पर भी सीबीआई ने चार्ज सीट दाखिल की हैं, हम सब ने सांवराद आंदोलन कई कुर्बानियां दी हैं और जरूरत पड़ेगी तो अब भी देंगें। हम आपको बता दे कि 24 जून 2017 को राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का पुलिस ने चूरू में एनकाउंटर किया था, इस एनकाउंटर के बाद राजस्थान की सियासत भी हिल गई, क्योंकि राजपूत समाज सांवराद में एकत्र हो गया और समाज ने आरोप लगाया कि यह एनकाउंटर फर्जी था और राजनीतिक हत्या थी। समाज ने cbi जांच की मांग की, जो बाद में पूरी हुई।

Tnxx for comment