आंनदपाल मामला: CBI ने दंगा भड़काने का आरोप बेटी योगीता, गोगामेड़ी, कालवी सहित 24 लोगों को बनाया

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले में CBI ने अपनी जांच पूरी कर ली हैं, CBI ने इस एनकाउंटर को असली बताया हैं और सीबीआई का कहना हैं कि यह एनकाउंटर फर्जी नहीं था। अब इस मामले में सीबीआई ने 24 लोगों पर सांवराद में दंगा भड़काने के कारण मामला दर्ज किया और इसकीचार्ज सीट कोर्ट में पेश की हैं। CBI का कहना हैं कि इन लोगों ने सांवराद में श्रद्धांजलि सभा के नाम पर सांवराद में दंगा भड़काया और भड़काऊ भाषण दिए, उसके बाद उकसी हुई भीड़ ने पुलिस पर हमला किया।

CBI के अनुसार इस भीड़ ने नागौर एसपी की गाड़ी पर भी हमला किया और एसपी की गाड़ी में आग लगा दी। CBI ने इस मामले में आंनदपाल सिंह की बेटी योगीता सिंह, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, लोकेंद्र सिंह कालवी, महिपाल सिंह मकराना, हनुमान सिंह खांगटा, योगेंद्र सिंह कतार, राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, ओकेन्द्र राणा सहित कुल 24 लोगों पर मामला दर्ज किया हैं। इस भीड़ ने पुलिस वालों को एक घर मे बंदी बनाया और पुलिस वालों से हथियार भी छीन लिए और उनके मोबाइल भी छीने थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default