पिछले महीने राजगढ़ एसएचओ के आत्महत्या प्रकरण मामले में अब CBI ने जांच करने पर सहमति जताई हैं, CBI टीम आज चूरू पहुंचेगी। राजस्थान की गहलोत सरकार ने 4 जून को इस मामले की जांच CBI से करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था, अब 1 महीने बाद सीबीआई इस मामले की जांच करने चूरू आ रही हैं। चूरू के सर्किट हाउस में एक कमरे को सीबीआई अपना कंट्रोल रूम बनाएगी और फिर चूरू से राजगढ़ जाएगी और अपनी जांच शुरू करेगी।
हम आपको बता दे कि 23 मई को सुबह राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने अपने सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या कर ली थी। विष्णुदत्त विश्नोई बेहद ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे, जनता उनके काम की दीवानी थी, लेकिन उन्होंने सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण राजनीतिक दबाव लिखा। इस घटना के बाद पूरे राजस्थान की जनता में रोष व्याप्त हो गया और सभी ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की। विष्णुदत्त विश्नोई के परिजन और विश्नोई समाज के लोग मुख्यमंत्री गहलोत से मिले और यह मांग रखी। आखिर गहलोत सरकार ने यह मांग मान ली और जांच के लिए आदेश जारी कर दिए।

Tnxx for comment