आखिर राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 2 दिनों बाद इन जिलों में फिर हो सकती हैं भारी बारिश

INC News
0
जयपुर, राजस्थान 



राजस्थान में तय समय से एक दिन पहले आने वाला मानसून अब पूरी तरह कमजोर पड़ गया हैं, राजस्थान में वापस गर्मी बढ़ गई हैं, प्रदेश के कई जिलों का तापमान 2 दिन में फिर से बढ़ गया। मानसून ने राजस्थान के सभी 33 जिलों में हल्की हल्की उपस्थिति दर्ज करवाई, लेकिन फिर भी ज्यादातर क्षेत्र सूखे ही रह गए, जितना अनुमान लगाया जा रहा था, उससे कम ही बारिश राजस्थान प्रदेश में हुई और इसका नतीजा 2 दिन बाद ही निकल गया, जब तापमान वापस उसी जगह चला गया। प्रदेश में अब आने वाले 2 दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना हैं।

30 जुन को इन जिलों में हो सकती हैं भारी बारिश

30 जून को राजस्थान के 7 जिलों में बारिश की संभावना बताई जा रही हैं, इनमें राजस्थान का बारां, चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, झालावाड़, उदयपुर और डूंगरपुर शामिल है। इसके अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता हैं।

5 जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक राजस्थान में एक बार फिर मानसून तेजी के साथ आएगा और जानकारी के अनुसार इन 4 दिनों में फिर से राजस्थान के सभी जिलों में बारिश की अच्छी सम्भावना हैं। 

फिलहाल राजस्थान के किसानों के खेतों में फसल तेज धूप के कारण जलने के कगार पर हैं, क्योंकि 24 जून के आये मानसून ने इन फसलों को 2 दिन की ही राहत दी थी, क्योंकि होने वाली बारिश की मात्रा काफी कम थी, जिससे जमीन सुख गई और अब गर्मी बढ़ने से वापस फसलें जलने पर आ गई हैं। अभी 5 जुलाई तल किसानों को बारिश की आस में ही रहना पड़ेगा, हालांकि कुछ जिलों में आने वाले 2 दिनों में हल्की राहत मिल सकती हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default