विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण अभी भी लंबित ही पड़ा हैं, क्योंकि अभी तक इस मामले में न तो सीबीआई जांच शुरू हुई और न ही अभी तक सीबीआई ने इसकी सहमति दी हैं। राजस्थान सरकार ने 4 जून को सीबीआई को इस पूरे मामले की जांच की अनुशंसा की थी, लेकिन अभी तक सीबीआई ने इस जांच पर सहमति नहीं दी हैं। हालांकि इस मामले की जांच अभी भी चल रही हैं, क्योंकि राजस्थान सरकार ने घटना के बाद ही इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।
क्राइम ब्रांच घटना के बाद से ही लगातार इस मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन इस मामले में राजस्थान की जनता, विश्नोई समाज और विष्णुदत्त विश्नोई के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग और अपनी मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद राजस्थान सरकार ने इस मामले पर सीबीआई जांच की सहमति दी थी और 4 जून राजस्थान गृह विभाग ने इस मामले की अनुशंसा सीबीआई से की थी, लेकिन अभी तक इस मामले में सीबीआई की ओर कोई निर्णय और सहमति नहीं आई हैं।
हम आपको बता दे कि विष्णुदत्त विश्नोई चूरू जिले के राजगढ़ थाने के थानाधिकारी थे, जिन्होंने 23 मई को अपने क्वार्टर में सुसाइड किया था, विष्णुदत्त विश्नोई ने सुसाइड नोट में राजनीतिक दबाव के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी थी, जिसके बाद राजस्थान की जनता, नेताओ, विश्नोई समाज और परिजनों ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की और विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय दिलाने की मांग की थी।

Tnxx for comment