आज सुबह ही नागौर के डीडवाना उपखंड के गांव डाकिपुरा का एक जवान शहीद हो गया, जवान कमल जाखड़ पुत्र पोकरराम जाखड़ ट्रेनिंग के दौरान शहीद हुआ हैं। शहीद जवान कमल जाखड़ 1 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। जवान कमल जाखड़ सेना में नर्सिंग असिस्टेंट पद पर लगा था और लखनऊ में ट्रेनिंग कर रहा था। ट्रेनिंग के दौरान ही आज सुबह जवान कमल जाखड़ की तबियत बिग गई, जिसके बाद सेना के जवानों ने कमल जाखड़ को अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में ही शहीद जवान कमल जाखड़ ने सुबह 4 बजे दम तोड़ दिया, जवान के शहीद होने की खबर जैसे गांव डाकिपुरा पहुंची तो आस पास के गांवों में गमगीन माहौल हो गया। शहीद जवान 1 साल पहले ही आर्मी में लगा था, इसलिए गांव वालों को जवान से कई सारी उम्मीद भी थी। शहीद जवान मौलासर पंचायत समिति के गांव डाकिपुरा का था। शहीद जवान की उम्र सिर्फ 19 वर्ष ही थी।

Tnxx for comment