राजस्थान प्रदेश में सोमवार को 287 नए कोरोना मरीज मिल गए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 13000 के पास पहुंच गया, फिलहाल राजस्थान में 12981 हैं। राजस्थान प्रदेश में सोमवार को 9 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 301 हो गई हैं। प्रदेश में सोमवार को 219 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद राजस्थान में कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 9785 हो गई हैं, इनमे से 9562 लोगों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया हैं।
जयपुर में 41 मरीज, पाली में 46 मरीज, अलवर में 38, धौलपुर में 33 मरीज, जोधपुर में 20 मरीज, सीकर में 19 मरीज, झुंझुनूं में 18 मरीज, बाड़मेर-सिरोही में 10-10 मरीज, जालौर में 9, हनुमानगढ़ में 7 मरीज, गंगानगर में 6, अजमेर-माधोपुर में 5-5, चूरू-कोटा में 3-3 मरीज, भरतपुर-भीलवाड़ा-बीकानेर-करौली-नागौर में 2-2 मरीज, उदयपुर-टोंक-बूंदी-दौसा में 1-1 मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment