आखिर सीएम गहलोत ने दिए विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण में CBI जांच के आदेश, सीएम गहलोत ने फिर दिखाई संवदेनशीलता

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान का संवेदनशील मुख्यमंत्री कहा जाता हैं और मुख्यमंत्री गहलोत ने आज एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाई हैं। राजस्थान के वर्तमान में चर्चित प्रकरण विष्णुदत्त विश्नोई मामले में अब सीएम गहलोत ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए है, राजस्थान की जनता लगातार राजस्थान सरकार से इस मामले सीबीआई जांच की मांग कर रही थी और आखिर सीएम गहलोत ने यह मांग मान ली और इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश जारी कर दिए है।



अब राजस्थान गृह विभाग केंद्रीय गृह मंत्रालय को सीबीआई जांच के लिए पत्र भेजेगा, जिसके बाद इस मामले की सीबीआई जांच होगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की हैं, गहलोत ने लिखा कि परिवार जनों और विश्नोई समाज की मांग को देखते हुए यह जांच के आदेश दिए गए है। हम आपको बता दे कि 2 दिन पहले विष्णुदत्त विश्नोई के परिवार जन और विश्नोई समाज के लोग सीएम गहलोत से मिलने पहुंचे थे और यह मांग रखी थी, जिसके बाद सीएम गहलोत ने 2 दिन का समय मांगा था और आज सीएम गहलोत ने यह आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब हैं कि 23 मई को चूरू जिले के राजगढ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने अपने क्वाटर में आत्महत्या कर ली थी, विष्णु विश्नोई ने आत्महत्या का कारण राजनीतिक दबाव बताया था। विष्णुदत्त विश्नोई राजस्थान के सबसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे, जिसके कारण राजस्थान की जनता उनके लिए आंदोलन करने को तैयार खड़ी थी, लेकिन अब सीबीआई जांच के आदेश हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default