19 जून को देश के 8 राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राजस्थान प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर 4 उमीदवार हैं, इनमें 2 भाजपा और 2 कांग्रेस के हैं। प्रदेश में 107 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि 72 भाजपा के हैं, इसके अलावा 18 अन्य विधायक भी हैं। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के 3 विधायक भी इन्ही में शामिल है। अब बहुजन संघर्ष दल ने रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल को पत्र लिखा हैं और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी को समर्थन देने की मांग की हैं।
बहुजन संघर्ष दल के प्रदेश प्रभारी शिवदान मेघवाल ने हनुमान बेनीवाल को पत्र लिखते हुए कहा हैं कि आप बहुजन समाज के नेता हो, बहुजन समाज मे अनुसूचित जाति, ओबीसी, पिछड़ा वर्ग सब शामिल है, आपको चुनाव में अनुसूचित जातियों ने समर्थन दिया हैं, इसलिए रालोपा के तीनों विधायक राज्यसभा चुनाव में राज्यसभा उमीदवार नीरज डांगी को समर्थन दे। शिवदान मेघवाल ने यह भी लिखा हैं कि आपका यह योगदान हमेशा के लिए याद रखा जाएगा और आने वाले चुनावों में आपको इसका फायदा भी होगा।
हालांकि अभी इस पत्र पर सांसद हनुमान बेनीवाल और रालोपा कि ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। फिलहाल राजस्थान में रालोपा और भाजपा का गठबंधन हैं, इसलिए गठबंधन के हिसाब से रालोपा भाजपा को समर्थन देगी, लेकिन विधायकों की संख्या के आधार पर रालोपा के विधायकों के किसी भी तरफ वोट देने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि 3 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 2 क्लियर जाएगी, वही 1 सीट भाजपा के खाते में क्लियर जाएगी।

Tnxx for comment