गुरुवार को नागौर में मिले 6 कोरोना मरीज, जिले में अब कुल हो गए 481 कोरोना मरीज

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा हैं, गुरुवार को नागौर में फिर 6 मरीज मिले, बुधवार को नागौर में 13 मरीज मिले थे। अब नागौर जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 481 हो गई हैं, हालांकि इनमें एक्टिव केस 100 हैं, बाकी 373 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। गुरुवार को नागौर के 71 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। नागौर में अब तक 8 लोग कोरोना से मर भी गए हैं।

जिले में 481 लोगों में से 343 लोग बाहर से आए हुए प्रवासी हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नागौर में अब तक 15724 सैम्पल लिए गए हैं, हालांकि अभी काफी लोगों की रिपोर्ट आना भी बाकी हैं। जिले की सभी तहसीलों में कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default