Breaking News: नागौर में हुई फायरिंग, शराब माफियाओं के बीच मे फायरिंग

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, नागौर में अभी थोड़ी देर पहले जायल के एक गांव में गैंगवार हुआ हैं। घटना जायल के ढ़ेहरी गांव की बताई जा रही हैं, जहां जमानत पर बाहर चल रहे राजू नेतड़ पर फायरिंग की घटना सामने आई हैं। राजू नेतड़ बोलेरो में सवार था, जिस पर अज्ञात लोगों ने कई राउंड फायर किए हैं, इस घटना में राजू नेतड़ के घायल होने की भी सूचना मिल रही हैं। घायल राजू नेतड़ को जोधपुर करने की भी जानकारी सामने आ रही हैं।

राजू नेतड़ बलराम हत्याकांड में जमानत पर बाहर चल रहा हैं। जानकारी के अनुसार पता चल रहा हैं कि यह गैंगवार शराबी माफियाओं में वर्चस्व की लड़ाई हो सकती हैं। हालांकि फायरिंग करने वाले ग्रुप का नाम अभी सामने नहीं आया हैं। हम आपको बता दे कि राजू नेतड़ जायल के हिस्ट्रीशीटर विक्की नेतड़ का भाई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default