माकपा विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां 1 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जन्मदिन पर मिला यह तोहफा

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



आज माकपा विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां का जन्मदिन हैं, आज जन्मदिन पर बलवान पूनियां को उनकी ही पार्टी माकपा से एक साल के निष्कासित कर दिया गया हैं। बलवान पूनियां पहली बार हनुमानगढ़ की भादरा सीट से विधायक चुने गए है। बलवान पूनियां विधानसभा में काफी तेज तर्रार भाषा मे बोलते हैं और उन्होंने एक साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी काम भी कराए हैं, मुख्यतः बलवान पूनियां किसानों की बाते विधानसभा में उठाते हैं। आइये जानते हैं बलवान पूनियां को पार्टी से क्यों निकाला गया?

राज्यसभा चुनाव में अनुशासन तोड़ने पर पार्टी से निकाला

दरअसल 19 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में बलवान पूनियां ने भाग लिया था और कांग्रेस के समर्थन में वोट किया था, लेकिन पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करने का फैंसला लिया था, इस फैंसले के खिलाफ जाकर बलवान पूनियां ने राज्यसभा चुनाव में वोट किया, जिसके बाद आज माकपा की हुई मीटिंग में यह फैंसला लिया गया और बलवान पूनियां को अगले 1 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया हैं। पार्टी ने पूनियां को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया हैं और अगले 7 दिनों में पूनियां से जवाब भी मांगा हैं।

हम आपको बता दे कि राजस्थान विधानसभा में अभी 2 विधायक माकपा के हैं, जिनमें एक बलवान पूनियां हैं तो दूसरे गिरधारी महिया। गिरधारी महिया ने राज्यसभा चुनाव में भाग नहीं लिया था, जबकि पूनियां ने इस चुनाव में भाग लिया। बलवान पूनियां ने कहा कि उन्होंने भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ वोट दिया हैं, उन्होंने देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट दिया हैं। यह बात बलवान पूनियां ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद कही थी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default