शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने अभी निर्णय लिया हैं कि उच्च शिक्षा से जुड़े हुए विद्यार्थियों के अब एग्जाम नहीं होंगें। राजस्थान में कॉलेज से जुड़ी हुई सभी परीक्षाएं रद्द हो गई हैं, इसमें सिर्फ अंतिमवर्ष में पढ़ रहे छात्रों के एग्जाम होंगें, उनको प्रमोट नहीं किया जाएगा।
बी एड, बी ए, एम एड, एमपी एड के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को सीधा अगले वर्ष में प्रमोट किया जाए, इसकी मांग काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन अब सरकार ने इस पर निर्णय लिया हैं। हालांकि राजस्थान में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा शुरू हो गई हैं।

Tnxx for comment