राजस्थान प्रदेश में इन दिनों गर्मी बहुत बढ़ गई हैं, कई जिलों में लू बहुत ज्यादा चल रही हैं। कुछ दिन पहले राजस्थान में बारिश हुई थी, हालांकि वो मानसून नहीं था। लेकिन उसके बाद राजस्थान में गर्मी काफी बढ़ गई हैं और मानसून आने से पहले प्रदेश के कई जिलों का तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया हैं। राजस्थान में अब अगले 24 घण्टे बाद मानसून की एंट्री बताई जा रही हैं। हालांकि 21 जून को भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती हैं।
प्रदेश के कुछ जिलों में 22 जून को हल्की बारिश बताई जा रही हैं, इनमें राजस्थान के मध्य स्थित जिले हैं। जयपुर सहित आस पास के जिलों में 25 जून से 100 प्रतिशत मानसून पहुंच रहा हैं, हालांकि 23 जून को भी इन जिलों में 60 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई जा रही हैं। राजस्थान के नागौर, जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अजमेर, राजसमंद, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, दौसा, टोंक जिलों में अगले 24 घण्टे बाद हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही हैं, हालांकि 25 जून से पूरे राजस्थान में मानसून पहुंच जाएगा।

Tnxx for comment