थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की बेटी हर्षिता ने कहा- मैं कभी पुलिस विभाग में नहीं जाना चाहूँगी

INC News
0
गंगानगर, राजस्थान।



हाल ही में चूरू जिले के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण काफी चर्चा में हैं, क्योंकि विष्णुदत्त विश्नोई काफी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे, जिसके कारण हर कोई उनके साथ इस घटना को लेकर अचंभित हैं और सभी सरकार से उनको न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। विष्णुदत्त विश्नोई राजस्थान के सबसे टॉप एसएचओ माने जाते थे। जब उनकी बेटी हर्षिता से यह सवाल किया गया कि आप बड़ी होकर पुलिस में जाना चाहोगी तो हर्षिता ने ऐसा जवाब दिया कि उसे सुन दुःख होता हैं।

मैं कभी पुलिस विभाग में नहीं जाना चाहूँगी- विष्णुदत्त विश्नोई की बेटी

राजगढ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की बेटी हर्षिता ने कहा कि मैं कभी पुलिस में नहीं जाना चाहूँगी, क्योंकि पुलिस कितना सपोर्ट करती हैं, वो हम अब देख रहे हैं, मेरे पापा ने पुलिस के लिए सब कुछ न्योछावर किया, लेकिन अब पुलिस उनके लिए कुछ नहीं कर रही, मैं बड़ी होकर न्याय करने वाले विभाग से जुड़ना चाहूँगी, ताकि ऐसे लोगों को न्याय दिला सकूं। हम आपको बता दे कि विष्णुदत्त विश्नोई की बेटी हर्षिता अभी 12 वीं की परीक्षा दे रही हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default