प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ ही रहा हैं, आए दिन प्रदेश में 200 से 300 मरीज मिलते जा रहे हैं। मंगलवार को भी राजस्थान में 273 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 9373 हो गई हैं। प्रदेश में मंगलवार को 2 मौत हुई, जिसके बाद राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 203 हो गई हैं। राजस्थान में मंगलवार को 222 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिसके प्रदेश में कुल ठीक होने वाले लोग 6435 हो गए हैं।
मंगलवार को राजस्थान के भरतपुर में सबसे ज्यादा 70 कोरोना मरीज मिले, वही जयपुर में 42 मरीज, जोधपुर में 44मरीज, झालावाड़ में 23, कोटा-पाली में 13-13 मरीज, सिरोही में 12, अलवर में 10 मरीज मिले। इसके अलावा भीलवाड़ा में 8 मरीज, दौसा में 7 मरीज, झुंझुनूं में 6 मरीज, सीकर में 5 मरीज, उदयपुर-में 4 मरीज, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ 3-3 मरीज, बीकानेर-चूरू-धौलपुर में 2-2 मरीज, टोंक-अजमेर गंगानगर में 1-1 मरीज मिला हैं।


Tnxx for comment