नागौर में आज मिले 13 नए कोरोना मरीज, जाने कहाँ के रहने वाले हैं यह मरीज?

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर में आज 13 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 469 हो गई हैं। नागौर जिला राजस्थान का 5 वां सबसे ज्यादा मरीजों वाला जिला हैं। नागौर जिले में अब तक 302 कोरोना मरीज वापस नेगेटिव भी हो गए हैं और सभी 302 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया हैं, जिले में अब तक कोरोना से 8 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।



आज मिले कोरोना मरीजों में 7 मरीज मेड़ता तहसील के गगराना गांव के रहने वाले हैं, वही 3 मरीज रियाबड़ी के थांवला के रहने वाले हैं, इसके अलावा एक मरीज मकराना के बिल्लू गांव का हैं, वही 1 मरीज डीडवाना के छोटी खाटू का भी हैं, इसके अलावा एक मरीज कुचामन सिटी का हैं। जिले में हर दिन 300 मरीजों की सैम्पल जांच की जा रही हैं, अब तक नागौर में 15000 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default