राजस्थान में होटल बन्द होने के बावजूद भी गुजरात के कांग्रेसी विधायक होटल में ठहरे, राठौड़ ने उठाये सवाल

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाए हैं कि सरकार लॉक डाउन के नियमो की अवहेलना की हैं। राठौड़ का कहना हैं कि राजस्थान में आज सोमवार से होटल खुले हैं, लेकिन कांग्रेस के 25 विधायक गुजरात से आकर राजस्थान के आबू में रविवार को ही शिफ्ट हो गए, जिस कारण उन सभी विधायकों ने सरकार के द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के नियमों की पालना नहीं की हैं। राजेन्द्र राठौड़ ने एक वीडियो जारी कर सरकार की निंदा की हैं।



हम आपको बता दे कि गुजरात मे कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त शुरू हो गई हैं, क्योंकि अब 19 जून को राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के तीन विधायक इस्तीफ़ा दे चुके हैं, कांग्रेस ने अब बाकी विधायकों को बचाने के लिए उनको गुजरात से राजस्थान के आबू में शिफ्ट किया हैं। 25 विधायक कांग्रेस के गुजरात से रविवार को ही आबू आ गए, नियमों के आधार पर राजस्थान में आज सोमवार को होटल खुले हैं, इस कारण भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने सरकार को घेरा हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default