राजस्थान प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं। प्रदेश में सोमवार को फिर 277 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 10876 हो गई हैं। प्रदेश में हर दिन 200 से 300 मरीज मिलते जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान में 70 % से ज्यादा रिकवरी रेट हो गई हैं, जो भारत मे सबसे ज्यादा है। राजस्थान में 5 लाख से ज्यादा लोगों की अब तक जांच की जा चुकी हैं। सोमवार को राजस्थान में 363 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिसके बाद राजस्थान में कुल ठीक होने वालों की संख्या 8117 हो गई हैं।
सोमवार को राजस्थान में 6 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 246 छप गई हैं।सोमवार को राजस्थान के जयपुर में 34, अलवर में 67 मरीज, भरतपुर में 60 मरीज, जोधपुर में 36 मरीज, कोटा में 12 मरीज, पाली में 11मरीज, सिरोही में 10 मरीज, सीकर में 7 मरीज, भीलवाड़ा और डूंगरपुर में 6-6 मरीज, सवाईमाधोपुर में 4 मरीज, अजमेर-चित्तौड़-बांसवाड़ा में 3-3 मरीज, बीकानेर-बूंदी-झालावाड़-झुंझुनूं में 2-2 मरीज, गंगानगर-बारां-जालौर में 1-1 मरीज और 4 अन्य मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment