नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हुई, अब तक 9 लोगों की मौत

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं, जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई हैं। नागौर में आज 9 कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 503 हो गई हैं। शनिवार को भी नागौर जिले में 4 नए कोरोना मरीज मिले थे। नागौर में अब तक 9 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी हैं।



जिले में अब तक 391 लोग कोरोना से ठीक हो गए है, सभी 391 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया हैं। नागौर में अब तक 16052 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। आज नागौर की मौलासर पंचायत समिति में भी कोरोना पहुंच गया हैं, मौलासर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं, जिसके बाद मौलासर में जीरो मोबिलिटी घोषित की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default