किसान नेता रामेश्वर डूडी का जन्मदिन आज, समर्थकों ने किया अनेकों समाजसेवा कार्यक्रमों का आयोजन

INC News
0
बीकानेर, राजस्थान।



आज राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का जन्मदिन हैं। रामेश्वर डूडी का जन्म 1 जुलाई 1963 को हुआ था, आज रामेश्वर डूडी 57 साल के हो गए है। रामेश्वर डूडी को राजस्थान में एक बड़े किसान नेता और के रूप में जाना जाता हैं, रामेश्वर डूडी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए और सम्भवतः वो कांग्रेस में राजस्थान के सबसे बड़े किसान नेता माने जाते है। रामेश्वर डूडी बीकानेर के नोखा से है और यही से रामेश्वर डूडी चुनाव लड़ते हैं, हालांकि इस बार का विधानसभा चुनाव रामेश्वर डूडी राजनीतिक कारणों से हार गए थे।

रामेश्वर डूडी बीकानेर से सांसद भी रह चुके हैं, वही डूडी बीकानेर से ऐसे विधायक हैं, जो सांसद बने। रामेश्वर डूडी ने पिछली सरकार यानी वसुंधरा सरकार में सड़क से लेकर सदन तक आमजन की लड़ाई लड़ी थी। रामेश्वर डूडी नोखा से प्रधान भी रहे हैं और बीकानेर से जिला प्रमुख भी रहे हैं। इसके अलावा विधायक और सांसद भी।

आज कई बड़े नेताओं ने रामेश्वर डूडी को जन्मदिन की बधाई दी हैं, वही उनके समर्थकों ने आज कई समाज सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया हैं। कई जगहों पर आज रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाए गए हैं, वही बीकानेर में नेत्र दान संकल्प कार्यक्रम भी आयोजन होगा, जिसमें खुद रामेश्वर डूडी भी भाग लेंगें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default