डीजल बढ़ने से अब सब्जियों के दामों में हुई तेजी, 2 से 3 गुना महंगी हुई सब्जियां

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



देश में पिछले दिनों हुई डीजल और पेट्रोल के दामों में व्रद्धि ने अब महंगाई दिखाना शुरू कर दिया हैं। पिछले दिनों में डीजल 10 रुपये महंगा हो गया, जिसके बाद इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ा हैं। देश मे ट्रांसपोर्ट वाले सभी वाहन डीजल से ही चलते हैं, ऐसे में सभी तरह के किरायाभाड़ा महंगे हो गए है। सबसे ज्यादा असर इसका सब्जियों पर पड़ा हैं। सब्जियों के दाम ट्रांसपोर्ट बढ़ने से 2 से 3 गुने हो गए है।

राजस्थान प्रदेश में जो टमाटर 15 रुपये किलो बिक रहे थे, वो अब 30 रुपये से भी ऊँपर बिक रहे हैं। इसके अलावा इस समय जो भी सीजनल सब्जियां हैं, उन सभी के दाम दुगुने हो गए है। सब्जी विक्रेता कह रहे हैं कि डीजल बढ़ने से सब्जियों पर किराया भाड़ा ज्यादा लग रहा हैं, इसलिये सब्जियां महंगी हैं और थोक पर भी सब्जियां कुछ महंगी मिल रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default