बुधवार को नागौर जिले में मिले 19 नए कोरोना मरीज, नागौर में 475 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

INC News
0

नागौर, राजस्थान।



नागौर में बुधवार को 19 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 475 हो गई हैं। नागौर जिला राजस्थान का 5 वां सबसे ज्यादा मरीजों वाला जिला हैं। नागौर जिले में अब तक 302 कोरोना मरीज वापस नेगेटिव भी हो गए हैं और सभी 302 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया हैं, जिले में अब तक कोरोना से 8 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।

आज मिले कोरोना मरीजों में 7 मरीज मेड़ता तहसील के गगराना गांव के रहने वाले हैं, वही 2 मरीज मेड़ता सिटी से भी मिले, इसके अलावा 3 मरीज रियाबड़ी के थांवला के रहने वाले हैं, इसके अलावा एक मरीज मकराना के बिल्लू गांव का हैं, वही 1 मरीज डीडवाना के छोटी खाटू का भी हैं, डीडवाना के धनकोली में भी इसके अलावा एक मरीज कुचामन सिटी का हैं, इसके अलावा 1 मरीज डेगाना के मांझी का भी हैं, बाकी 3 मरीजों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। जिले में हर दिन 300 मरीजों की सैम्पल जांच की जा रही हैं, अब तक नागौर में 15000 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default