11 जून को गहलोत सरकार गिराने का था मास्टर प्लान, लेकिन गहलोत ने 2 दिन पहले ही चल दी अपनी चाल

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान में सियासत बहुत ज्यादा गरमाई हुई हैं, राजस्थान सरकार ने अपने सभी विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी हैं। सरकार भाजपा पर आरोप भी लगा रही हैं कि बीजेपी विधायकों को खरीद करना चाह रही हैं। अब इस मामले में एक बड़े प्लान का खुलासा हुआ। फर्स्ट इंडिया न्यूज के आधार पर मध्यप्रदेश की तरह ही राजस्थान की गहलोत सरकार गिराने की हो गई थी तैयारी, 11 जून को राजस्थान से हरियाणा जाने वाले थे कांग्रेस के विधायक।

बताया जा रहा हैं कि 11 जून को दौसा से ही 22 विधायक हरियाणा जाने वाले थे, जैसे कांग्रेस मध्यप्रदेश से बेंगलुरू गए थे, दौसा में 11 जून को स्व राजेश पायलट की पुण्यतिथि में 22 विधायक, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 2 मंत्री पहुंचे थे, इसी जगह से इन सभी विधायकों को हरियाणा के मानेसर भेजा जाने वाला था, क्योंकि हरियाणा में भाजपा की सरकार हैं। इसके लिए विधायकों को एडवांस में रुपये देने की भी बात सामने आ रही हैं।

लेकिन सीएम गहलोत ने 9 जून को राजस्थान की सभी सीमाओं को कर दिया था सील, सीएम गहलोत को 2 दिन पहले ही इस पूरे घटनाक्रम का पता लग गया था और एक बार फिर अशोक गहलोत ने अपनी सरकार बचा ली, अब सीएम गहलोत ने सभी विधायकों को जयपुर के होटल में शिफ्ट कर दिया। अब कांग्रेस के सभी विधायक, मंत्री और अन्य नेता जयपुर के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default