नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, बोले- RLP का नहीं होगा BJP में कोई विलय

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



आज नागौर में एक प्रेस वार्ता के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बड़ा बयान दिया, हनुमान बेनीवाल ने कहा कि RLP पार्टी का विलय BJP में कभी नहीं होगा। यह बात हनुमान बेनीवाल ने इसलिए बोली हैं क्योंकि काफी दिनों से राजनीतिक चर्चाएं चल रही थी और मीडिया में खबरे भी आ रही थी कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को मंत्री बनाया जा सकता हैं, लेकिन BJP पहले RLP का खुद में विलय करवाएगी। इन्हीं खबरों के चलते हनुमान बेनीवाल ने आज यह बात कही हैं।



नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मंत्री बनाना प्रधानमंत्री का विशेष अधिकार हैं, लेकिन RLP का विलय नहीं होगा। हम आपको बता दे कि नागौर में आज हनुमान बेनीवाल ने सांसद कोष से नागौर जिले के लिए खरीदे गए 11 वेंटिलेटर का उद्धघाटन किया। नागौर सांसद ने सांसद कोष से 50 लाख रुपये कोरोना महामारी में उचित चिकित्सा उपकरणों के लिए दिए थे, यह सभी उपकरण आज पहुंचे, जिनको अब चिकित्सा संस्थाओं को भेजा गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default