राजगढ़ थाना काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ हैं, क्योंकि इसी थाने के सीआई विष्णुदत्त विश्नोई ने आत्महत्या कर ली और आत्महत्या का कारण राजनीतिक दबाव बताया। अब सोशल मीडिया पर राजगढ़ थाने का एक ऑडियो वायरल हुआ हैं, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला से बात कर रहा हैं, बताया जा रहा हैं कि जो आदमी हैं, वो राजगढ़ थाने का कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार हैं और जो महिला बात कर रही हैं, वो राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनियां बताई जा रही हैं।
ऑडियो में विधायक कॉन्स्टेबल को धमकाती हुई नजर आ रही हैं-
वायरल हुई इस ऑडियो में विधायक कृष्णा पूनियां कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार को धमकाती हुई नजर आ रही हैं और विधायक एक आरोपी को रिहा करने की बोल रही हैं, आरोपी का नाम रोहिताश भाकर बताया जा रहा हैं, कॉन्स्टेबल बोलता हुआ सुनाई दे रहा हैं कि इस आरोपी ने एक पुलिस वाले के साथ हाथापाई की हैं, लेकिन विधायक कह रही हैं कि नहीं मुझे नहीं पता, आप इसको छोड़ दो, हालांकि कॉन्स्टेबल सीआई का नाम भी लेता हैं, लेकिन विधायक धमकाते हुए छोड़ने की बात कर रही हैं। हालांकि ऑडियो की पुष्टि INC News नही करता हैं, लेकिन यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं और लोग इसकी आवाज विधायक की ही बता रहे हैं।
जब विष्णुदत्त विश्नोई की आत्महत्या हुई थी, उस समय भी विधायक कृष्णा पूनियां पर यही आरोप लगाए गए थे कि जब पुलिस किसी को पकड़ती हैं, तो विधायक उनको छुड़वा देती थी और इस कारण विष्णुदत्त विश्नोई राजनीतिक दबाव में चल रहे थे और काफी गहरे तनाव में थे, जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की। इस तरह ले आरोप भाजपा के नेताओं ने काफी बार लगा दिए हैं। हालांकि अभी विष्णुदत्त विश्नोई मामले में सीबीआई जांच होने जा रही हैं, जिसमें साफ खुलासा हो जाएगा।

Tnxx for comment