राजस्थान में लॉक डाउन की अफवाह के बाद फिर 5 गुना हुए मिराज, बीड़ी और गुटखे के दाम

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



बुधवार को राजस्थान सरकार ने एक गाइडलाइंस जारी की, जिसमें कहा गया कि राजस्थान की सभी सीमाएं सील होगी, हालांकि बाद में इसमें बदलाव आया और कहा गया कि अनावश्यक गतिविधियों को रोका जाएगा। इस बीच एक प्रदेश में एक अफवाह और फेल गई कि 15 जून से फिर से लॉक डाउन होने वाला हैं, इस अफवाह के बाद सोशल मीडिया पर यह काफी फैल गया, जिसका असर कई चीजों के भावों पर पड़ गया और चीजें महंगी हो गई।

मिराज, गुटखा, बीड़ी के भाव 5 गुना हुए

जब से आज प्रदेश में यह अफवाह फैली, जिसके बाद से ही मिराज, गुटखा और बीड़ी के भाव 5 गुना हो गए। 10 रुपये की मिराज गांवों में 50 बिकने लग गई, 5 रुपये की तानसेन 20 से 30 रुपये में बिकने लग गई। दरअसल जब लॉक डाउन हुआ था उस समय भी यही हालत हुई थी, इसी कारण दुकानदारों ने लॉक डाउन का सोचकर एक बार चीजें महंगी कर दी। यह विषय सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहा हैं।

हालांकि सरकार ने राजस्थान में काफी नियम लगाए, बिना पास कोई दूसरे राज्य से नहीं आएगा, ताकि कोरोना को जल्द ही रोका जाए। हालांकि सरकार ने अभी तक लॉक डाउन को लेकर कोई बात नहीं बोली हैं, लेकिन लोगों ने यह खबर ऐसे ही वायरल कर दी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default