नेपाल पुलिस ने भारतीय लोगों पर की फायरिंग, एक व्यक्ति की हुई मौत

INC News
0
बिहार।



भारत और नेपाल के बीच मे काफी दिनों से सीमा को लेकर विवाद चल रहा हैं, ऐसा विवाद पहली बार देखा जा रहा हैं, बल्कि भारत और नेपाल हमेशा से दोस्त ही रहे हैं। नेपाल और भारत मे विवाद लिपुलेख और कालापानी की सीमा को लेकर हैं। अब इस बीच एक खबर सामने आई हैं कि नेपाल पुलिस ने बिहार सीमा पर फायरिंग की हैं, इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई हैं, यह घटना भी पहली ही बार हुई हैं, जब नेपाल ने फायरिंग की हो। नेपाल ने एक के बाद एक 15 से 18 गोली फायर की थी।

जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी में बॉर्डर इलाके पर नेपाल पुलिस ने कुछ भारतीय नागरिकों पर फायरिंग की हैं, जिसमें एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल भी हो गए, इतना ही नहीं एक व्यक्ति को नेपाल पुलिस पकड़ कर भी ले गई, जिसे आज शनिवार को छोड़ दिया, जबकि यह घटना शुक्रवार को हुई हैं। हालांकि अब भारतीय एजेंसी जांच कर रही हैं कि आखिर फायरिंग की नॉबत क्यों आई?

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default